घर-घर पूजे गए देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा

वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच हवन पूजन हुआ संपन्न

क्षेत्र के विश्वकर्मा मंदिरों व लौह प्रतिष्ठानों में विश्वकर्मा जयंती की धूम

बेल्थरा रोड, बलिया। बेल्थरा रोड नगर व आसपास के विश्वकर्मा मंदिरों व लौह प्रतिष्ठानों में आज देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। 

नगर के कृषि मंडी स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में सुबह से भक्तों का आना-जाना लगा शुरू हो गया प्रातः भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के सामने विद्वान ब्राह्मण द्वारा कथा वृतांत के साथ पूजा पाठ की गई।

कृषि मंडी स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में श्री विश्वकर्मा सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा जयंती समारोह में आचार्य बिकाऊ शर्मा, आचार्य ललन शर्मा व आचार्य लालमणि शर्मा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

पुराणों के अनुसार मान्यता  है कि भगवान विश्वकर्मा ने ही इंद्रपुरी, यमपुरी, वरुणपुरी, कुबेरपुरी, पांडवपुरी, सुदामापुरी, शिवपुरी का निर्माण किया था, भगवान विश्वकर्मा ने ही पुष्पक विमान व देवताओं के लिए अस्त्र, ब्रह्मा का कुंडल, भगवान विष्णु का सुदर्शन चक्र, भगवान शिव का त्रिशूल, यमराज का कल दंड व देवताओं के लिए दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं का निर्माण किया था।

नगर व आसपास के विश्वकर्मा मंदिरों व लौह प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा की जयंती पूजा बड़े धूमधाम से मनाई गई, भक्तों द्वारा हवन पूजन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर श्री विश्वकर्मा सेवा समिति के अध्यक्ष शिवमंगल शर्मा, उपाध्यक्ष दीनानाथ शर्मा, महामंत्री कमल कुमार शर्मा ,कोषाध्यक्ष मुरारी शर्मा, उप कोषाध्यक्ष हरे राम शर्मा,  गुलाबचंद शर्मा, भुवनेश्वर शर्मा, शिव शंकर शर्मा,डॉ विनय शर्मा ,धनंजय शर्मा ,जयप्रकाश शर्मा, राम सिंहासन शर्मा, कैलाश शर्मा ,संजीत कुमार शर्मा, दूधनाथ शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Tags
विज्ञापन