बेल्थरा रोड में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव व श्री कृष्ण कथा का आयोजन

आज निकाली गई भव्य श्री कृष्ण शोभायात्रा

कथा का आयोजन 7 सितंबर से 11 सितंबर तक

शोभा यात्रा में श्री राधे कृष्ण की आकर्षक झांकियां

बेल्थरा रोड, बलिया। भगवान श्री कृष्ण योग समिति बेल्थरा रोड के तत्वावधान में स्थानीय राधिका मैरिज हाल में चल रहे श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव व श्री कृष्ण कथा के दूसरे दिन भगवान श्री कृष्ण की आकर्षक शोभायात्रा नगर के श्री मानस मंदिर चौराहा से बड़े धूमधाम से निकाली गई।

आपको बताते चलें कि गुरुवार 7 सितंबर से श्री कृष्ण योगपीठ समिति वृंदावन मथुरा से पधारे प्रख्यात श्री कृष्ण कथावाचक प्रज्ञानंद जी महाराज की कथा नगर के राधिका मैरिज हाल में विद्वान ब्राह्मणों की पूजा पाठ के बाद प्रारंभ हो चुकी है कथा के दूसरे दिन आज कथावाचक प्रज्ञानंद जी महाराज के नेतृत्व में भगवान श्री कृष्ण की शोभायात्रा श्री मानस मंदिर चौराहा से निकाली गई।

शोभायात्रा में परशुराम जानकी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बच्चे अपनी आकर्षक बैण्ड की धुन के साथ सबसे आगे चलते हुए सबको मंत्र मुग्ध कर रहे थे उनके पीछे कथा वाचक प्रज्ञानंद जी महाराज एक आकर्षक रथ पर चल रहे थे उनके साथ रथ पर बैठे संत मंडली भक्तों को प्रसाद (पंजीरी) वितरित कर रही थी। इस रथ के पीछे महिलाओं का समूह भक्ति गीत गाते हुए चल रहा था। अब नंद बाबा- यशोदा माता और राधे- कृष्ण की आकर्षक झांकी की बारी थी जो सबके आकर्षण का केंद्र रही। 

शोभायात्रा के अंत में सखियों संग नृत्य करते राधे कृष्ण के रूप में कलाकार भी अपनी नृत्य प्रतिभा से लोगों का मनोरंजन कर रहे थे। नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा कथा स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। कथा का आयोजन 7 सितंबर से 12 सितंबर तक होना है। शुक्रवार 8 सितंबर से सोमवार 11 सितंबर तक कथा सायं 6:30 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक होगी। 

मंगलवार 12 सितंबर को हवन पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन है।

Tags
विज्ञापन