नाइजीरियन मूल के तीन साइबर ठगों को साइबर क्राइम पुलिस ने किया गिरफतार

आजमगढ़ / बलिया। सहतवार बलिया की युवती से कई बार में लगभग 32 लाख की साइबर ठगी करने वाले नाइजीरियन मूल के 3 साइबर ठगों को साइबर क्राइम थाना परिक्षेत्र आजमगढ़ की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम के द्वारा पूछताछ और बरामद दस्तावेजों के आधार पर ज्ञात हुआ है कि इन लोगों ने अबतक लगभग 100 करोड़ रूपये की ठगी करके नाइजीरियन व अफ़्रीकी बैंकों में पैसों को जमा कराया है।

बता दे कि दिनांक 14-05-20023 को साइबर ठगी की शिकार वादिनी ने थाना सहतवार जनपद बलिया में प्रार्थना पत्र दिया था कि instagram पर lawrence_micheal022 द्वारा दोस्ती कर मेरे शादी में महंगे उपहार देने के नाम पर मुझसे करीब 32 लाख रुपये की साइबर ठगी की गयी है। जिसकी सूचना के आधार पर मु.अ.स. 119/2023 धारा 419, 420 भादवि 66 डी.आई.टी.एक्ट पंजीकृत किया गया। उक्त अपराध के सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ द्वारा 20.07.20023 को साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ परिक्षेत्र को स्थानांतरित किया गया।

पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ के निर्देशानुसार तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुए विवेचना के मध्य प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना परिक्षेत्र आजमगढ़ द्वारा अभिसूचना संकलन करके कार्यवाही प्रारम्भ की गयी तो उक्त अभियोग की विवेचना से नाईजीरियन गैंग के 3 शातिर नाईजिरियन  अपराधी जो चन्दर विहार, निलोठी दिल्ली में रहकर साइबर ठगी कर रहे हैं,का नाम प्रकाश में आया।

अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ से दिल्ली राज्य जाने हेतु परमीशन प्राप्त कर निरीक्षक  विमल प्रकाश राय , साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ के नेतृत्व में टीम को रवाना किया गया था। कल दिनांक 16-09-2023 को उक्त अभियोग की विवेचना से 03 नाइजीरियन शातिर साइबर अपराधी 

1. CHIBUIKE AUSTINE SOUCHE PASSPORT NO A11159152 ADDRESS- UMUNWAMRI ISUNJABA ISU LGA IMO STATE NIGERIA 

2- CHIMEZIE JUSTICE SO GODWIN PASSPORT NO A03517938 ADD- AMAFOR OHAJI EJBEMA LGA IMO STATE NIGERIA.और

3. CHIMAMKPA KIZITO SO EKECHUKWU EMMANUEL PASSPORT NO A1056246 ADD ISU LGA LGA IMO STATE NIGERIA को मोबाइल लोकेशन के आधार पर निहाल विहार थाना क्षेत्र दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात गिरफ्तार आरोपीगण को मु. 119/2023 धारा 419,420, 467,468,471 भादवि 66 डी 467,468,471 आईटी एक्ट में न्यायालय सी.जी.एम बलिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

अभियुक्तों से गहनता से पूछताछ की गयी तो गिरफ्तार अभियुक्त CHIBUIKE AUSTINE, CHIMEZIE JUSTICE और CHIMAMKPA KIZITO ने बताया कि हम लोग स्टूडेंट व मेडिकल वीजा पर इंडिया आते है। यहां नार्थ ईस्ट जिला के मिजोरम व नागालैंड के लोगो के साथ मिलकर महंगे गिफ्ट (Iphone, Diamond Neckles व करोड़ों रुपये देने के बहाने इंडिया व अन्य देश के आम लोगों से साइबर ठगी करते हैं। नार्थ ईस्ट के पुरुष व महिलाओं को पैसे का ज्यादा लालच देकर उनसे बैंक खाता व अधिक मात्र में एक्टिवेटिड सिम प्राप्त करते हैं। उपरोक्त मुकदमे में भी हम लोगों द्वारा महंगे उपहार देने के नाम पर अधिवक्ता शुल्क, कस्टम शुल्क, फाइल शुल्क इत्यादि के नाम पर करीब 32 लाख रूपये की साइबर धोखाधड़ी की गयी है।

हम लोग इन फर्जी बैंक खातों में पैसा जमा कराके ATM से निकाल लेते हैं। फिर, नाईजिरियां के बैंक खाता में जमा करा देते हैं। जाँच के दौरान ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने अलग अलग नाईजिरियन व अफ्रीका के बैंक खातों में पैसा जमा कराए हैं , जिनकी गहराई से जांच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि इस अपराध में दीमापुर नागालैंड की महिलाएं, जो दिल्ली में रहकर साइबर अपराध में सहयोग करती हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के बयान के आधार पर अपराध में संलिप्त नार्थ ईस्ट जिला के मिजोरम व नागालैंड के अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के बयान व बरामद डिटेल्स के आधार पर अब तक करीब 100 करोड़ की ठगी इन लोगों द्वारा की गई है।

विज्ञापन