आद्या शंकर यादव का प्रदेश सचिव बनने के बाद भव्य स्वागत


बेल्थरा रोड, बलिया। समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा बलिया के पूर्व जिलाध्यक्ष
आद्याशंकर यादव को सपा कार्यकारिणी में
प्रदेश सचिव बनाए जाने के बाद शुक्रवार को बेल्थरा रोड पहुंचने पर स्थानीय राधिका मैरेज
हाल में पार्टी द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में फूल
मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया गया। 
 स्वागत समारोह में 
प्रदेश सचिव आद्या शंकर यादव ने कहा कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी दी गयी है, उसका इमानदारी से
निर्वहन करूंगा। सपा का प्रदेश सचिव बनाने 
पर उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश
यादव को धन्यवाद ज्ञापित करने हुए कहा
कि समाजवादी पार्टी ने हमारे ऊपर भरोसा जताते हुए प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।पार्टी को
आगे बढ़ाने के लिए कोई कोर कसर नही
छोडूंगा। 
उन्होंने  कहा कि भाजपा
जिलाध्यक्ष पूरी तरह से प्रभावहीन हैं। भाजपा के लोग
सिर्फ हिन्दू- मुस्लिम, हिन्दुस्तान-पाकिस्तान और मन्दिर - मस्जिद
की बात करते हैं। उन्हें जनता के दुःख दर्द कोई चिन्ता नहीं। 
स्वागत समारोह को पूर्व मंत्री नारद
राय, पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, पूर्व
ब्लाक प्रमुख सीयर विनय प्रकाश "अंचल", मऊ के सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव,
जिलाध्यक्ष सपा (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ )मतलूब
अख्तर,बेल्थरा रोड विधानसभा अध्यक्ष
शमशाद बांसपारी, अमानुल हक अब्बासी एडवोकेट, गुड्डू चौधरी, रुद्र प्रताप
यादव,  इरफान अहमद, समाजवादी शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष आनन्द
यादव ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर ओमप्रकाश यादव, चन्द्रकिशोर
पाण्डेय, वीरेंद्र कुमार यादव (पिंटू सर),अंगद यादव,रामाश्रय यादव (फाइटर), देवेंद्र यादव प्रधान, सुबास यादव,
अनिल यादव, प्रशांत
जायसवाल "मंटू", राजनाथ यादव, बब्बन
यादव, अमरजीत चौधरी, बंशीधर यादव, अशोक यादव, बंशीधर
यादव, योगेंद्र यादव, गोपाल यादव, संजय
यादव, आफताब अहमद,
सद्दाम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य त्रिभुवन यादव (टी.एन.),
शशिकांत यादव, विजय यादव, आदि उपस्थित रहे।


विज्ञापन