पत्रकार हरिलाल सिंह का शरीर पंचतत्व में विलीन



बेल्थरा रोड,बलिया। सोशल मीडिया के पत्रकार हरिलाल सिंह  का आज हृदयाघात के बाद 45 वर्ष की आयु में निधन हो गया उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव बिड़हरा लाया गया परिजनों ने आज अपरान्ह तुर्तीपार श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
शव यात्रा में घाट पर पहुंचे हजारों लोग
आपको बताते चलें कि महावीरी झंडा जुलूस के दौरान डीजे की तेज आवाज से समाचार संकलन के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई परिजन उन्हें नगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां इलाज के बाद तबीयत में सुधार के बाद घर ले आए ,एक दिन बाद पुनः तबीयत खराब खराब होने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मऊ ले जाया गया फातिमा अस्पताल के भर्ती लेने से इनकार के बाद परिजन उन्हें शारदा नारायण हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने थोड़ी देर बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल द्वारा डिस्चार्ज करने के बाद उनके शव को उनके पैतृक गांव बिड़हरा ( तिरनई खिजिर पुर) लाया गया शव यात्रा के बाद उनके पार्थिव शरीर का तुर्तीपार शमशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया मुखाग्नि उनके बड़े भाई ने दी। उनकी पत्नी निशा सिंह सी.एम.बी. स्कूल में एक अध्यापिका हैं , उनकी दो औलादों में पुत्री परी उम्र (13 वर्ष) और पुत्र आयुष (8 वर्ष) हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
पत्रकार के शव यात्रा में शामिल हुए दर्जनों पत्रकार

इस अवसर पर भाजपा नेता छट्ठू राम ने मृतक के परिवार का हर संभव मदद का भरोसा दिलाया जिसकी पूरी खबर भारत मीडिया के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर विस्तार से देख सकते हैं।
नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार जायसवाल "मंटू" ने भी  उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया है।
शोक संवेदना व्यक्त करने बेल्थरा रोड नगर के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता भी पत्रकार के घर पहुंच कर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
वहीं भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह ने भी एक संदेश में शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी मृत्यु को पत्रकारिता जगत के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है।
शव यात्रा में पत्रकार अनूप हेमकर, शिवकुमार हेमकर, नवीन मिश्रा,  अशोक जायसवाल, अभय मिश्रा, शब्बीर अहमद, घनश्याम शर्मा, पुनीत गुप्ता, अरविंद यादव, उमेश बाबा, रवींद्रनाथ, निलेश "दीपू", धीरज गुप्ता, अनमोल आनंद, ओमप्रकाश सिंह,  नफीस अहमद, आमिर अली, मनोज यादव सहित पूर्व विधायक गोरख पासवान, ज्ञान प्रकाश मिश्रा (दद्दू बाबा), सत्य प्रकाश यादव उर्फ वीरेंद्र, कामरान अंसारी, इमरान अंसारी उर्फ गुड्डू, सी.एम.बी. स्कूल के प्रबंधक सुनील यादव, पूर्व सभासद सुनील कुमार "टिंकू", आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन