रिपोर्ट- घनश्याम शर्मा
उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद को थाना उभांव
बलिया। पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने आज पुलिस लाइन से सम्बद्ध 10 उप निरीक्षकों को थाना और चौकियों पर नई जिम्मेदारी दी है।
पुलिस अधीक्षक एस. आनंद द्वारा पुलिस लाइन से सम्बद्ध उप निरीक्षक रामशरण यादव को थाना बांसडीह रोड, उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद को थाना उभांव, उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को थाना दोकटी, उप निरीक्षक अरविंद सिंह व उप निरीक्षक नागेंद्र कुमार सिंह को थाना चितबड़ागांव, उप निरीक्षक गंगासागर मिश्र को थाना गड़वार, उप निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह को थाना नरहीं, उप निरीक्षक राजेश कुमार प्रभाकर को प्रभारी चौकी कोरण्टाडीह थाना नरहीं, उप निरीक्षक विनोद कुमार को थाना रसड़ा और उपनिरीक्षक सलाम शेख़ को थाना सुखपुरा में जिम्मेदारी दी गई है।