रिपोर्ट- घनश्याम शर्मा
29,62,03,443/- (उन्तीस करोड़ बासठ लाख तीन हजार चार सौ तैंतालीस रूपये मात्र) की वसूली
बलिया । उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आज शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अशोक कुमार द्वारा दीप प्रवज्जवलित कर मां सरस्वती के चित्र पर मल्यार्पण करके किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी न्यायालय, बलिया के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, समस्त बैंक प्रबन्धकों तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों ने वादों के निस्तारण में भाग लिया।
लोक अदालत में अशोक कुमार, जनपद न्यायाधीश बलिया - आर्बिट्रेशन 02 वाद, हुसैन अहमद अंसारी, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट फौजदारी के तीन, प्रथम कान्त, विशेष न्यायाधीश (पाॅक्सो एक्ट) कोर्ट फौजदारी के तीन, महेश चन्द्र वर्मा, विशेष न्यायाधीश (ई०सी० एक्ट) - विद्युत अधिनियम के 43 मामले, फौजदारी का एक, सिविल एक वाद, श्रीमती नीलम ढाका, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट फौजदारी के दो, राहुल दुबे, अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी. फौजदारी के दो, संजय कुमार गौड़, अपर सिविल जज (सी०डि०) सिविल के तीन वाद, सुश्री शाम्भवी यादव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बलिया फौजदारी के 7326 वाद , सर्वेश कुमार मिश्रा, सिविल जज (सी०डि०) सिविल 18 वाद , श्रीमती तपस्या त्रिपाठी, प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट फौजदारी के 2348 वाद, एन०आई०एक्ट के 01 वाद, श्रीमती कविता कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय फौजदारी के 2018 वाद, विराट मणि त्रिपाठी, सिविल जज (सी0डि0)/एफ.टी.सी. फौजदारी के 2090 वाद , अवनीश कुमार-तृतीय, सिविल जज (जू0डि0) पूर्वी सिविल 19 वाद, पुष्पेन्द्र कुमार सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट -प्रथम फौजदारी के 1826 वाद, अनिल कुमार मिश्रा, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट, बलिया फौजदारी के 967 वाद,परिवारिक न्यायालयों के मामलों के निस्तारण में श्रीमती श्रद्धा तिवारी, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय वैवाहिक वाद 16,मोटर क्लेम से सम्बन्धित मामलों के निस्तारण में प्रमोद कुमार त्यागी, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बलिया-मोटर क्लेम - 21, राम बिलास प्रसाद अध्यक्ष, स्थाई लोक अदालत द्वारा निस्तारित किये गये वादों की सं0 - 07 वाद, राजस्व विभाग द्वारा निस्तारित किये गये कुल वादों की संख्या 14506, नगर पालिका एवं नगर पंचायत द्वारा निस्तारित किये गये कुल वादों की संख्या 32, उपभोक्ता फोरम द्वारा निस्तारित किये गये कुल वादों की संख्या 06 , बैंक द्वारा निस्तारित किये गये प्री-लिटिगेशन कुल वादों की सं० - 655 , दूर संचार विभाग द्वारा निस्तारित किये प्री-लिटिगेशन वादों की सं०13, विद्युत विभाग द्वारा कुल निस्तारित किये गये वादों की संख्या - 27860, महिला सहायता प्रकोष्ठ, बलिया द्वारा प्री-लिटिगेशन वैवाहिक वादों का निस्तारण - 176 , महिला थाना द्वारा प्री-लिटिगेशन वैवाहिक वादों का निस्तारण - 07, वन स्टाप सेन्टर द्वारा प्री-लिटिगेशन वैवाहिक 21 वादों का निस्तारण किया गया।
आज दिनांक 09.12.2023 को
राष्ट्रीय लोक अदालत में सिविल, अपराधिक, राजस्व, बैंक विवाद इत्यादि के कुल 60,004 वाद निस्तारित किये गये, जिसमें कुल समझौता धनराशि - 36,65,27,629.76/- (छत्तीस करोड़ पैसठ लाख सताईस हजार छः सौ उन्तीस रूपये छिहत्तर पैसा) तथा मौके पर ही कुल धनराशि 29,62,03,443/- (उन्तीस करोड़ बासठ लाख तीन हजार चार सौ तैंतालीस रूपये मात्र) की वसूली की गई।
जिसका संचालन अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया सुरेन्द्र प्रसाद द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में न्यायालय के समस्त पीठासीन अधिकारीगण, समस्त बैंक प्रबन्धक गण एवं समस्त कर्मचारीगण व वादकारी उपस्थित रहें।