घनश्याम शर्मा
बलिया । पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द के निर्देशन में वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में दुबहड़ थाना पर पंजीकृत अभियोग में नाबालिग को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगा कर दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त गिरफ्तार करने में थाना दुबहड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
थाना दुबहड़ पर पंजीकृत मु०अ०सं० 151/2023 धारा धारा 363,323,504,506,366A,376(3) IPC व 5L/6 POCSO ACT थाना दुबहड़ जनपद बलिया में नामित वांछित अभियुक्त विक्की रावत पुत्र संजय रावत उर्फ पप्पू निवासी दुबहड़ जिला बलिया जो काफी दिनों से फरार चल रहा था को थानाध्यक्ष दुबहड अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में उ०नि० विश्वदीप सिंह थाना दुबहड़ जनपद बलिया मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 09.12.2023 को थाना क्षेत्र के दुबहड़ ढाला से समय करीब 13.45 बजे गिरफ्तार किया गया ।दुबहड़ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के संरक्षण में जेल भेज दिया गया।