नहीं रहे "अंचल" के हनुमान आचार्य शंभु नाथ यादव

बलिया। जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन आचार्य शंभु नाथ यादव का मल्टी आर्गन फेलियर के चलते गुरुवार (23 जनवरी 2025) की शाम निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे। 
पूर्व मंत्री 'स्व० शारदा नंद अंचल' के खासमखास रहे सपा शासन में बलिया ज़िला सहकारी बैंक के चेयरमैन और एक पूर्व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य रह चुके हैं। उन्हें समाजवादी पार्टी और अंचल के प्रति समर्पण के चलते "अंचल" के हनुमान की उपाधि दी गई थी। समाजवादी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता आचार्य शंभु नाथ यादव पिछले 1.5 वर्षों से अस्वस्थ चल रहे थे, उनका इलाज लखनऊ के विभिन्न अस्पतालों में चला। पिछले दो माह से उनका इलाज लखनऊ के पीजीआई से चल रहा था, वे लिवर इंफेक्शन के चलते मल्टी आर्गन फेलियर के शिकार हो गए। पीजीआई में इलाज कर रहे डाक्टरों ने गुरुवार को आचार्य को परिजनों से यह कहते हुए डिस्चार्ज कर दिया था कि अब इनके स्वास्थ्य में रिकवरी मुश्किल है, घर ले जाइए और सेवा कीजिए। लखनऊ से घर लाते समय उन्होंने रास्ते में ही अंतिम सांस ली। 
बलिया में समाजवादी पार्टी में एक समर्पित कार्यकर्ता रहे आचार्य की चार पुत्रियां और एक पुत्र हैं। 
उनका अंतिम संस्कार आज शुक्रवार को बेल्थरा बाजार के सहियां घाट पर 10 बजे दिन में किया जाएगा। मुखाग्नि उनके पुत्र अश्वनी कुमार यादव देंगे।
जिले के समाजवादी पार्टी से जुड़े नेताओं/ कार्यकर्ताओं और उनके चाहने वालों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

विज्ञापन