बलिया एसपी ने किया जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

उभांव थाने के नए प्रभारी निरीक्षक होंगे राजेंद्र प्रसाद सिंह 
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है, जिसमें 14 प्रभारी निरीक्षकों और 10 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। 
इस फेरबदल में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव में बैरिया थाने की कमान राकेश सिंह को सौंपी गई है। सुखपुरा थाने की जिम्मेदारी रामायण सिंह को दी गई है। महिला सहायता प्रकोष्ठ अनीता सिंह को दी गई है। साइबर थाने की कमान अंशुमान सिंह यदुवंशी को सौंपी गई है। एसओजी प्रभारी संजय सिंह को अपराध शाखा में भेजा गया है। डीसीआरबी बृजमोहन सरोज को दी गई है। न्यायालय सुरक्षा सुनील चंद तिवारी को सौंपी गई है। पाक्सो सेल अखिलेश चंद पांडेय को दी गई है।
उभांव थाना प्रभारी विपिन सिंह का हुआ तबादला
प्रमुख स्थानांतरणों में दुबहड़ से राकेश सिंह को बैरिया, उभांव से विपिन सिंह को रसड़ा और रसड़ा से रत्नेश सिंह को गड़वार भेजा गया है। महिला सहायता प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी अनीता सिंह को दी गई है। साइबर थाने की कमान अंशुमान सिंह यदुवंशी को सौंपी गई है।उभांव की कमान राजेंद्र प्रसाद सिंह को मिली है इसके पहले वह पकड़ी थाने के इंचार्ज थे।
विशेष रूप से, अपराध नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण पदों पर भी फेरबदल किया गया है। एसओजी प्रभारी संजय सिंह को अपराध शाखा में भेजा गया है। 
एसपी द्वारा जिले में कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने की कवायद 
डीसीआरबी की जिम्मेदारी बृजमोहन सरोज को दी गई है। न्यायालय सुरक्षा की कमान सुनील चंद तिवारी को सौंपी गई है
थाना स्तर पर भी कई बदलाव किए गए हैं। रेवती से चितबड़ागांव, चितबड़ागांव से रेवती, हल्दी से दुबहड़ जैसे महत्वपूर्ण स्थानांतरण किए गए हैं। पाक्सो सेल की जिम्मेदारी अखिलेश चंद पांडेय को दी गई है। इस व्यापक फेरबदल का उद्देश्य पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाना है।
इन बदलावों का उद्देश्य पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाना है।

विज्ञापन