बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर आशीष मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना सिकन्दर पुर पुलिस को थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया क्षेत्र ग्राम खरीद में हुए दोहरे हत्याकाण्ड के उपरान्त थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 36/2025 धारा 103, 191(2),191(3),190,109,115(2),352,351(2),333,3(5) बी0एन0एस0 से संबन्धित कुल 05 नफर वांछित अभियुक्तों को आज गिरफ्तार किया गया।
आपको बताते चलें कि कि आज शनिवार (08.02.2025) को थाना सिकन्दरपुर प्रभारी निरीक्षक विकास चन्द पाण्डेय व हमराहियों द्वारा मु०अ०सं० 36/2025 धारा 103, 191(2), 191(3), 190, 109, 115(2), 352,351(2), 333, 3(5) बी०एन०एस० से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तों रामजीत यादव पुत्र स्व० नगीना यादव उम्र करीब 52 वर्ष और संतोष यादव पुत्र चन्द्रिका यादव उम्र करीब 45 वर्ष दोनों निवासी ग्राम खरीद थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया को मुखबिर की सूचना पर पकड़ी थाना क्षेत्र के तराजपाली गांव के बाहर स्थित नहर पुलिया से सुबह 08.45 बजे गिरफ्तार किया गया तथा तीन अन्य वांछित अभियुक्तों इंद्रासन यादव पुत्र रामजन्म यादव उम्र 55 वर्ष, प्रभु पुत्र स्व० देवराज यादव उम्र 58 वर्ष दोनों निवासी ग्राम खरीद थाना सिकन्दर पुर जनपद बलिया तथा अभियुक्ता सुमन देवी पत्नी सर्वजीत यादव निवासिनी ग्राम खरीद थाना सिकन्दर पुर जनपद बलिया उम्र 35 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर उनके गांव खरीद थाना सिकन्दर पुर जनपद बलिया से पूर्वाह्न 10.50 बजे गिरफ्तार किया गया जिनके पास से घटना में प्रयुक्त तीन लाठियां भी बरामद की गईं। सिकंदर पुर थाने में विधिक कार्यवाही करते हुए पांचों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय बलिया भेज दिया गया ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विकास चन्द पाण्डेय, उपनिरीक्षक प्रमोद यादव उपनिरीक्षक शिवमूर्ति तिवारी, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक नीरज यादव, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक मधु शर्मा हेड कांस्टेबल राकेश यादव और कांस्टेबल देवा साहनी थाना सिकन्दर पुर जनपद बलिया शामिल रहे।