माधुरी देवी "विश्वकर्मा महासभा' महिला मोर्चा की औरैया जिलाध्यक्ष मनोनीत

लखनऊ। विश्वकर्मा महासभा के उ०प्र० अध्यक्ष अध्यक्ष मार्कण्डेय शर्मा ने नयी पढ़ीन दरवाजा, औरैया निवासी वरिष्ठ समाज सेवी माधुरी देवी पत्नी श्री सतीश चन्द्र शर्मा को विश्वकर्मा महासभा महिला मोर्चा का औरैया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
माधुरी देवी के औरैया विश्वकर्मा महासभा महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर विश्वकर्मा महासभा के उ०प्र० अध्यक्ष मार्कण्डेय शर्मा ने कहा कि इनके मनोनयन से विश्वकर्मा महासभा के साथ-साथ कमजोर लाचार मजबूर लोगों खासकर महिलाओं की समस्याओं का समाधान करने में मदद मिलेगी। उन्होंने इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों के बीच में बताने के साथ ही विश्वकर्मा महासभा के विकास के लिए कार्य करने की अपील की है।
विश्वकर्मा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा नमामि गंगे के लखनऊ संयोजक महेंद्र विश्वकर्मा ने नव नियुक्त महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए संगठन के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन की अपेक्षा की है।
इनके मनोनयन पर सरोज विश्वकर्मा प्रदेश महासचिव महिला मोर्चा, पूजा विश्वकर्मा प्रदेश सचिव महिला मोर्चा ने खुशी जताई है।









विज्ञापन