बेल्थरा रोड के स्वर्णकार समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में खूब उड़े अबीर-गुलाल

बेल्थरा रोड, बलिया। नगर के एक मैरिज हॉल में स्वर्णकार समाज की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में खूब अबीर-गुलाल उड़े तथा लोगों ने फूलों की होली खेल एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। समारोह की औपचारिक शुरुआत कुलदेवता संत नरहरी दास जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया गया। 
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नीरज वर्मा ने सामाजिक एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि होली पर्व आपसी मतभेद भुलाकर समाज में भाईचारा स्थापित करने का संदेश देता है। अनूप कुमार हेमकर ने कहा कि राजनीतिक भागीदारी से ही सामाजिक विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। अध्यक्ष विवेक सर्राफ ने सामाजिक कुरीतियों को समाप्त कर सामाजिक विकास के लिए एक जुट होने का आह्वान किया। 
इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे मुकाम हासिल करने वाले समाज की कई विभूतियों को सम्मानित किया गया। कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जिसमें होली गीतों की धूम रही। लोगों ने विविध व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
स्वर्णकार समाज की नगर कमेटी का हुआ शपथ ग्रहण 
स्वर्णकार समाज के होली मिलन समारोह के बाद नवगठित कमेटी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ, जिसमें नए अध्यक्ष विवेक सर्राफ सहित अन्य पदाधिकारियों ने पूरी निष्ठा के साथ समाज के विकास की शपथ ली। 
इनमें संरक्षक अनूप कुमार हेमकर, मनोज सर्राफ, कामाख्या वर्मा, दिनेश सर्राफ, अध्यक्ष विवेक सर्राफ, उपाध्यक्ष पवन वर्मा, मुरलीधर, लखन सोनी, अनिल वर्मा, महामंत्री धन्नू सोनी, कोषाध्यक्ष सर्वजीत वर्मा, आय व्यय निरीक्षक दिनेश, संजय कुमार, मंत्री प्रदीप सोनी, गौरव सर्राफ, संगठन मंत्री बलिराम वर्मा, अमित सोनी, अरुण कुमार, सागर वर्मा, प्रचार मंत्री सत्यम वर्मा, मीडिया प्रभारी प्रवक्ता बिन्नू वर्मा, सूरज सर्राफ तथा प्रबंधक यशवीर सिंह वर्मा, अंचल वर्मा, धर्मेंद्र सोनी, संजय सिंटू वर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। पदाधिकारियों ने सामाजिक विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।
मौके पर डॉ शुभनाथ प्रसाद, मनोज सर्राफ, ओमप्रकाश, पवन वर्मा, धर्मेंद्र सोनी, मुरली वर्मा, सूरज सर्राफ, सर्वजीत, लखन सोनी, सिंटू वर्मा, बलिराम, धन्नू सोनी, रिंकू वर्मा समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।


विज्ञापन