मऊ। प्लास्टिक सर्जरी के क्षेत्र में हो रही आधुनिक खोज का लाभ जनपदवासियों को भी मिलेगा। शारदा नारायण हास्पिटल के माध्यम से प्रदेश के सबसे बड़े प्लास्टिक सर्जरी के केंद्र सिप्स लखनऊ में सभी प्रकार की सर्जरी बहुत ही सस्ते खर्च में उपलब्ध है।
जन्मजात असमानताओं के साथ कास्मेटिक व पुनर्निर्माण प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध है। प्रसिद्व चिकित्सक डॉ संजय सिंह ने यह उदगार शारदा नारायण सिप्स द्वारा आयोजित चिकित्सक संवाद में बुधवार की देर शाम व्यक्त किया।
सिप्स लखनऊ के प्लास्टिक सर्जन डॉ रितेश पुरवार तथा डॉ आरके मिश्र ने प्रजेंटेशन के माध्यम से प्लास्टिक सर्जरी के विविध विषयों पर स्लाइड के माध्यम से प्रकाश डाला। डायरेक्टर डॉ एकिका सिंह ने बताया कि सिप्स लखनऊ के माध्यम से जिले भर के लोगों को इसका लाभ उठाने की आवश्यकता है। प्लास्टिक सर्जरी के क्षेत्र हो रहे आधुनिक खोज की सुविधाएं शारदा नारायण के माध्यम से अपने जिले में भी उललब्ध हो चुकी है।
मेडिकल डायरेक्टर डॉ सुजीत सिंह ने बताया कि प्रदेश के सबसे बड़े प्लास्टिक सर्जरी केंद्र सिप्स लखनऊ और शारदा नारायण के संयुक्त उपक्रम के माध्यम से जिले में पहली बार प्लास्टिक सर्जरी विषयक चिकित्सक संवाद का आयोजन किया गया है। आमजन को जागरुक करने के साथ ही इसमें निरंतरता बनी रहेगी। धन्यवाद ज्ञापन एंब्रियोलॉजिस्ट डॉ मधुलिका सिंह ने किया। कार्यक्रम में मंडल भर के 256 चिकित्सकों ने प्रतिभाग किया।