बलिया जिले में चली तबादला एक्सप्रेस

जिलाधिकारी ने 173 लेखपालों को किया स्थानांतरित 

बलिया। जिलाधिकारी बलिया प्रवीण कुमार लक्षकार ने शुक्रवार को 8 वर्ष से अधिक एक ही तहसील में कार्यरत 173 लेखपालों को जिले की विभिन्न तहसीलों में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं। स्थानांतरण के इस क्रम में बेल्थरा रोड तहसील के 33 लेखपालों को भी स्थानांतरित किया गया है।
 
बेल्थरा रोड तहसील के 33 लेखपाल भी हुए स्थानांतरित 

बेल्थरा रोड तहसील से जिले की अन्य तहसीलों में आयुष करन मौर्य रसड़ा, अविनाश चंद्र रसड़ा, उमाशंकर यादव रसड़ा, रविंद्र नाथ यादव रसड़ा, विनोद यादव बांसडीह, संजीव यादव बलिया सदर, संतोष कुमार पासवान सिकंदरपुर, जयचंद रसड़ा, पूजा यादव बांसडीह, प्रशांत कुमार पासवान रसड़ा, मनीष मणि बलिया सदर, ओमप्रकाश रसड़ा, आलोक रंजन रसड़ा, मृत्युंजय सिंह चौहान बांसडीह, महातम प्रसाद बांसडीह, राजू कुमार रसड़ा, गोपाल जी सिंह सिकंदरपुर, रवि प्रकाश सिंह सिकंदरपुर, प्रमोद कुमार गुप्ता सिकंदरपुर, विष्णु हरि प्रसाद बांसडीह, खेदन राम बांसडीह, पूजा सिंह सिकंदरपुर, मनीष वर्मा बांसडीह, अंकुर सिंह बांसडीह, रश्मि गुप्ता बांसडीह, प्रियंका त्रिशुलिया बांसडीह, विनय प्रताप श्रीवास्तव रसड़ा, कैशर जमाल बलिया सदर, सुनील कुमार बांसडीह, संजीत कुमार बांसडीह, अवधेश यादव रसड़ा, भूपेंद्र प्रजापति रसड़ा, आलोक कुमार पांडे रसड़ा स्थानांतरित किए गए हैं। 
जिलाधिकारी द्वारा आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इस आशय की सूचना जिले की सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारी व तहसीलदार सहित संबंधित लेखपालों को दे दी गई है।

विज्ञापन