चेकिंग के दौरान कुल तीन बाल श्रमिकों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया तथा इसके पश्चात वहां पर उपस्थित श्रमिकों/कर्मियों को बंधुआ मजदूरी, मानव तस्करी, बाल श्रम उन्मूलन, बाल भिक्षावृति, बाल विवाह, मिशन शक्ति, अनैतिक देह व्यापार व नशा मुक्ति के संबंध में जागरूक करते हुए टोल फ्री नंबर 1090/ 112 /181/ 1076/ 1098/ 102/108 एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जागरूक किया गया ।
उभांव थाना क्षेत्र में चलाया गया "बाल श्रम उन्मूलन, अनैतिक देह व्यापार, मानव तस्करी, मिशन शक्ति व नशा मुक्ति" जन जागरूकता अभियान
April 05, 2025
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद बलिया में आज शनिवार को अखिल भारतीय बाल बचाव एवं पुनर्वास किशोर श्रम उन्मूलन अभियान के अंतर्गत बाल श्रम उन्मूलन, अनैतिक देह व्यापार, मानव तस्करी, मिशन शक्ति व नशा मुक्ति जनजागरुकता अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निकट पर्यवेक्षण एवं नोडल अधिकारी क्षेत्राधिकारी सदर मो. उस्मान व प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार यादव थाना AHT बलिया के कुशल नेतृत्व में हमराहियों उपनिरीक्षक अजीत कुमार दुबे मुख्य आरक्षी विजय बहादुर यादव व आ. ऋषभ मिश्र के साथ श्रम प्रवर्तन अधिकारी बलिया एवं CWC के साथ समन्वय रखते हुए उभांव थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया।