सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रकाश राजभर ने कार्यकर्ताओं संग की समीक्षा बैठक

बेल्थरा रोड, बलिया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश प्रकाश राजभर द्वारा आज रविवार को नगर के एक मैरिज हॉल में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ संगठन की समीक्षा बैठक की गई।
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चौकियां उभांव मार्ग स्थित एक मैरिज हॉल में आयोजित बैठक में आगामी रणनीति, संगठन विस्तार, जनसरोकार के मुद्दे एवं बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को टीम भावना से कार्य करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की नीति और विचार पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान रामाधार राजभर, आतिफ जमील, पंकज राजभर सहित पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



विज्ञापन